वीर सपूत का आकस्मिक निधन, गाँव में शोक की लहर।




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के तराना तहसील अंतर्गत ग्राम खजुरिया के वीर सपूत और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ब्लैक कमांडो राजपाल सिंह राजपूत का 15 मार्च को एक आकस्मिक दुर्घटना में निधन हो गया। 




वे दिल्ली स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ थे। उनके असामयिक निधन की खबर से देवास, उज्जैन सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।




राजपाल सिंह राजपूत अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, अनुशासन और अदम्य साहस के लिए पहचाने जाते थे। उन्होंने देश की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी सेवाएं दीं और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। 




गांव खजुरिया सहित पूरे क्षेत्र के लिए वे गर्व का प्रतीक थे। उनके निधन से न केवल परिजनों, बल्कि पूरे समाज ने एक समर्पित और बहादुर जवान को खो दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद जवान की अंतिम शौर्य यात्रा देवास के रसलपुर चौराहे से उनके पैतृक गांव खजुरिया तक निकाली जा रही है। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ओर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन