चैत्र नवरात्र का नवा दिन घर घर हो रही माता की पूजा अर्चना
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । चैत्र नवरात्र का आज नवा दिन है और आज चैत्र नवरात्र का समापन भी हो रहा है आज मंदिरों में कन्या पूजन के साथ भंडारे भी करवाए जा रहे हैं और मंदिरों में भीड़ भी पहुंच रही हैं।
चंबल तट पर बने मां चम्मुंडा मंदिर में आज भव्य भंडारा आयोजित किया जा रहा है और भद्र काली मंदिर में आज के दिन भव्य गरबे का आयोजन किया जाएगा
और कल कन्या पूजन किया जाएगा जो नगर के जन सहयोग से होगा ये जानकारी मंदिर पुजारी भुनेश्वर शर्मा द्वारा मीडिया को दी गई।




Comments
Post a Comment