श्याम प्रभु के जयकारों के साथ भक्तों ने मस्ती में झूमते श्रद्धा पूर्वक अर्पण किए निशान




भारत सागर न्यूज/देवास। श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा फागुन के पवित्र माह में नयापुरा राममंदिर से अमृतनगर श्याम मंदिर तक पवित्र निशानों का पूजन अर्चन कर बाबा की आरती कर यात्रा प्रारम्भ की गई। 




अध्यक्ष जेपी शर्मा एवं सचिव संजय कसेरा ने बताया कि सुसज्जित रथ में विराजे श्याम प्रभु सभी भक्तो का मन मोह रहे थे। भक्त निशान लहराते हुए , जयकारे लगाते, नाचते गाते मस्ती में झूम रहे थे। 




यात्रा के दौरान स्थान स्थान पर समाजसेवी संगठनों एवं श्याम परिवारों द्वारा बाबा का पूजन कर आशीर्वाद लेते हुए पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गयौ यात्रा समापन पर अमृतनगर मंदिर में भोग आरती कर हुआ, सभी सदस्यों ने शारदा माता मंदिर पर प्रसादी ग्रहण की। 




यात्रा की व्यवस्था नरेंद्र मूंदड़ा, प्रकाश अग्रवाल, पवन विजयवर्गीय, देवेंद्र शर्मा, पंकज महाजन, अमित पंडित, गणेश विजयवर्गीय, भरत चौधरी, आशीष कसेरा, अर्पित साबू, निकुंज बिन्नानी, नवीन भूतड़ा, जगदीश शर्मा, वीरेंद्र जादोन ने सम्हाली। 




इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, खाटूश्याम मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार अशोक सोमानी ने माना। उक्त जानकारी कीर्तन प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने दी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन