एमपी ई-सेवा पोर्टल से अब घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ – कलेक्टर ऋतुराज सिंह

- प्रदेश सरकार द्वारा आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ सहज और पारदर्शी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए एमपी ई-सेवा पोर्टल को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास के खेड़ापति होटल में प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु विकसित भारत@2047 और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) रहा।




कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि शासन द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। एमपी ई-सेवा पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से अब नागरिक घर बैठे योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन भी कर सकते हैं, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।




उन्होंने प्रधानमंत्री राहत योजना और राहवीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं विशेष रूप से दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के मामलों में लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही हैं।




कलेक्टर ने मीडिया से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर आमजन में जागरूकता बढ़ाएं, क्योंकि जागरूकता ही योजनाओं के लाभ तक पहुंचने की पहली सीढ़ी है।




इसके साथ ही उन्होंने नरवाई (पराली) प्रबंधन पर भी जोर देते हुए किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील की और चेतावनी दी कि ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में पीआईबी भोपाल के निदेशक मनीष गौतम ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।
वहीं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तरुण सेन ने कहा कि जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, ऐसे में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।
तकनीकी सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आयुष्मान योजना, कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं व्याख्याता परेश उपाध्याय ने कम्युनिटी रेडियो के महत्व और संचालन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर पीआईबी के सहायक निदेशक अजय प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन