देवास: अमोना चौराहे पर युवक पर चाकू से हमला, हमलावर फरार
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में अमोना चौराहे पर देर रात एक युवक पर बदमाशों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
संजय नगर निवासी 23 वर्षीय पंकज अस्ताया अपने बड़े भाई के लिए सिरदर्द की दवाई लेने अमोना स्थित मेडिकल स्टोर गए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने पीछे से पंकज के सिर पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पंकज ने बताया कि उनके एक दोस्त का कुछ युवकों से विवाद चल रहा था, जिसके चलते बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर हमला किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है।




Comments
Post a Comment