शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गेहूं की फसल जली, किसानों को लाखों का नुकसान
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम भडापिपल्या में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे करीब आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
वहीं गुराडियाभील गांव में भी शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करीब तीन बीघा फसल का भूसा जलकर राख हो गया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के किसान काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है
कि कड़ी मेहनत से तैयार की गई फसल ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में आग की घटनाओं से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। 🚜🔥




Comments
Post a Comment