श्री राधाकृष्ण फाग यात्रा का पिपली बाजार चौराहे पर होगा भाव भीना स्वागत अभिनन्दन




भारत सागर न्यूज/देवास। रंग पंचमी महापर्व के उपलक्ष पर तथा सामाजिक समरसता मंच के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 8 मार्च रविवार को (रंगपंचमी) के अवसर पर श्री राधाकृष्ण फाग यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 




पारंपरिक फाग यात्रा का परंपरागत रूप शहर में भव्य स्वागत एमजी रोड स्थित पिपली बाजार चौराहे पर स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर से श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल एवँ सेवा समिति द्वारा किया जाएगा। 




भजन गायक संजय कुमार जैन ‘लख्खाजी’ ने बताया की फाग यात्रा का स्वागत भक्ति संगीत और गुलाल के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अपनी युवा पीढ़ी व आने वाली भावी पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों से जोड़ना नितांत व अनिवार्य रूप से आवश्यक है। 




उन्होंने कहा कि आज विश्व भी भारत की संस्कृति और संस्कारों को अपनाने की ओर अग्रसर है। ऐसे में हमें अपने पारंपरिक उत्सवों को पूरे उत्साह, श्रद्धा और सहभागिता के साथ मनाना चाहिए, ताकि समाज में सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण और प्रसार हो सके। भक्त मंडल के समस्त सेवाभावी सदस्यो ने श्रद्धालुओं से फाग यात्रा व स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह अनुरोध व निवेदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन