कनासिया ग्राम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं डिजिटल ई-लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन



भारत सागर न्यूज/उज्जैन(तराना)। दिनांक 17 मार्च 2026 को जनपद पंचायत तराना के ग्राम कनासीया जिला उज्जैन में सुजलॉन फाउन्डेशन के सहयोग से मदर आर्गेनाइजेशन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं डिजिटल ई लर्निंग इंस्टॉलेशन यूनिट कार्यक्रम के तहत 23 ग्राम के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विकासखंड तराना के 15  विद्यालय के शिक्षकों , 



ग्रामीण महिलाओं के साथ में मिलकर कार्यक्रम का आयोजन मांगलिक भवन कनासिया में किया उक्त आयोजन में सुजलॉन फाउंडेशन के सिएसआर  मैनेजर मध्य प्रदेश  राम कुमार कटियार ,



सुजलॉन फाउंडेशन बदनावर से संजीव सेंगर , सुश्री नूरजहां बेगम ,कनासिया सुजलॉन  लैंड डिपार्मेंट से संदीप प्रोजेक्ट हेड एवं दीपक सेन उपस्थित रहे। आयोजन में रामकुमार कटियार ने ग्रामीण महिलाओं शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुजलॉन फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी तथा साथ ही डिजिटल ई लर्निंग इंस्टॉलेशन कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी और स्कूल में बच्चों के डिजिटल एजुकेशन को सपोर्ट करते हुए टीवी पर देख कर कार्यक्रमों की समझ और छोटे बच्चों की रोचकता के अनुसार शिक्षावर्धक कार्यक्रम को जोड़ते हुए 



विंट एरिया में ग्रामीणों को आगे भी सहयोग करने की जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप प्रोजेक्ट हेड सुजलॉन ने इस अवसर पर पूरे देश में सुजलॉन फाउंडेशन के सपोर्ट से चलाए जा रहे बर्ड नेस्ट अभियान के तहत जानकारी देते हुए सभी उपस्थित ग्रामीण महिला, किशोरी बालिका ,बच्चे, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशुल्क बर्ड  नेस्ट उपलब्ध करवाए गए ताकी आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए चिड़िया को घर, दाना और पानी उपलब्ध करवा कर पर्यावरण संतुलन को बनाए रखें तथा दया का भाव अपने घर और अपने मन में पक्षियों के प्रति निरंतर बना रहे।



इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र तराना श्री बजरंग तोमर जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल ई लर्निंग कार्यक्रम से विद्यालयों में बच्चों की रुचि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगी और इससे शिक्षण क्षेत्र में सहयोग मिलेगा इस अवसर पर लैंड डिपार्मेंट बदनावर से आई नूरजहां बेगम ने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक आगे आना चाहिए और अपनी बच्चियों को पढ़ाना चाहिए ताकि वह क्षेत्र का नाम रोशन कर सके और हर प्रतियोगिता परीक्षा और कैरियर में आगे बढ़ सके इस अवसर पर मदर आर्गेनाइजेशन की कार्यकारी निदेशक डॉ गायत्री परिहार ने कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं एवं सभी को संबोधित करते हुए 



कहा कि संस्थान महिलाओं के रचनात्मक का उपयोग करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पिछले 23 वर्षों से कार्य कर रही है तराना क्षेत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के और स्थानीय सोवेनीयर या संसाधनों को जोड़कर व्यावसायिक गतिविधियों का आयोजन भविष्य में करने का प्रयास करेगी ताकि महिलाएं अधिक से अधिक आर्थिक रूप से भी मजबूत हो और  ग्रामीण महिलाओं की भी अर्थव्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी 



कार्यक्रम में मदर आर्गेनाइजेशन की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सविता तंवर एवं संस्थान की सदस्य संतोषी गुप्ता ने सभी का आभार माना कार्यक्रम को सफल बनाने में कनसिया ग्राम पंचायत के सरपंच महोदय का विशेष सहयोग रहा साथ ही महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर श्रीमती ममता सोलंकी श्रीमती शोभना यादव ,श्रीमती अल्का मंडलोई एवं श्रीमती नीति मालवीय बीऐसी तथा स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया कनसिया ग्राम मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन में निशुल्क रूप से हनुमान मंदिर धर्मशाला के संसाधनों को उपलब्ध करवाया इस अवसर पर पदम सिंह रिटायर शिक्षक एवं राम पटवारी मैं सुजलॉन फाउंडेशन के सभी अतिथियों  का पुष्प हार से समिति की तरफ से स्वागत किया आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण महिला एवं बच्चों का का भरपूर सहयोग रहा

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन