देवास में बकायादारों पर निगम की सख्ती: सीलिंग से पहले कंपनियों ने जमा किया कर, रविवार को भी खुले काउंटर...




भारत सागर न्यूज/देवास। वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त होने से पहले नगर निगम ने राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम की राजस्व टीम ने बकाया संपत्तिकर और जलकर न चुकाने वाले औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य संपत्तियों के खिलाफ कुर्की एवं तालाबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है।




तालाबंदी से पहले जमा हुई लाखों की राशि -

निगम की कार्रवाई से पहले ही कई संस्थानों और कंपनियों ने बकाया कर जमा कराया। इनमें सुदर्शन डिकॉन ने 2 लाख, गजरा गियर्स ने 7 लाख, एमपी एग्रो बी.आर.के. ने 1.30 लाख, 




गंगोत्री फ्लेक्सी ट्यूब ने 2 लाख, डीआर होटल ने 3 लाख, अनिक मिल्क ने 75 लाख, विध्यांचल स्कूल ने 30 लाख और अनामय स्कूल ने 1.50 लाख रुपये जमा किए।




कई प्रतिष्ठानों पर ताला -

कर भुगतान नहीं करने पर निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई मैरिज गार्डन, दुकानें और व्यावसायिक भवन सील किए। 




प्रमुख रूप से श्री हरि गार्डन (8 लाख), शेख नायता जमात खाना (8 लाख), मिलन रेस्टोरेंट (1 लाख), एमपी रूई भंडार (58 हजार), गायत्री टाइल्स (2.37 लाख) सहित अन्य बकायादारों के खिलाफ कुर्की और तालाबंदी की गई।




कार्रवाई जारी रहेगी -

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद भी बकायादारों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। निगम अधिकारियों की टीम लगातार ऐसे मामलों की निगरानी कर रही है।




रविवार को भी खुले रहेंगे काउंटर -

करदाताओं की सुविधा को देखते हुए 29 मार्च, रविवार को भी निगम कार्यालय में संपत्तिकर और जलकर के काउंटर खुले रखे जाएंगे। 




आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने करों का भुगतान करें, ताकि कुर्की और तालाबंदी जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन