देवास में सराफा बाजार में सनसनी, कारीगर पर एक किलो सोना लेकर फरार होने का आरोप।

भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के सराफा बाजार में एक पुराने कारीगर पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगने के बाद व्यापारियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि एक बंगाली कारीगर 15 से 20 व्यापारियों और ग्राहकों का लगभग एक किलो सोना लेकर फरार हो गया।




मामले को लेकर सराफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और लिखित आवेदन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि आरोपी कारीगर करीब 35 वर्षों से सराफा क्षेत्र में काम कर रहा था और लंबे समय से बाजार में सक्रिय होने के कारण उस पर सभी को भरोसा था।




आरोप है कि बीती रात वह अपने परिवार के साथ अचानक कार और बाइक लेकर शहर से निकल गया। उसके पास अलग-अलग व्यापारियों और ग्राहकों का मिलाकर करीब एक किलो सोना बताया जा रहा है।




घटना के बाद सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों ने पुलिस से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सोना बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन