सनातन समाज पार्टी में जिम्मेदारी- श्रीमती मोनिका व्यास बनीं मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष..




भारत सागर न्यूज/मध्यप्रदेश। सनातन समाज पार्टी (ससपा) के संस्थापक डॉ. वात्साचार्य महाराज के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा श्रीमती मोनिका व्यास को मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।




इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संस्थापक डॉ. वत्साचार्य महाराज ने श्रीमती मोनिका व्यास को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा 




कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूती देगा तथा महिलाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।




श्रीमती मोनिका व्यास लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और महिलाओं के सम्मान, अधिकार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देती रही हैं। 




पार्टी को विश्वास है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से मध्य प्रदेश में सनातन समाज पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा। पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन