राशिद और सुमित्रा को फेंसिंग में बड़ी सफलता, एनआईएस पटियाला से कोचिंग कोर्स उत्तीर्ण
भारत सागर न्यूज/देवास। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पटियाला द्वारा आयोजित सिक्स-वीक सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोर्ट्स कोचिंग (फेंसिंग) सत्र 2025–26 में इंदौर के अब्दुल राशिद एवं सुमित्रा चंद्रवंशी ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर शहर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में दोनों ने मध्य प्रदेश ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के साथ स्मृति-चित्र लेकर अपनी सफलता का उत्सव मनाया। ओम सोनी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि फेंसिंग जैसे तकनीकी और अनुशासित खेल में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रतिभागियों ने कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण कर इंदौर जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य कोच मास्टर सईद आलम ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह उपलब्धि केवल दो खिलाड़ियों की सफलता नहीं, बल्कि पूरे जिले के फेंसिंग परिवार के लिए गर्व का क्षण है। एनआईएस से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये दोनों अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान का लाभ अन्य खिलाड़ियों को भी देंगे, जिससे इंदौर में फेंसिंग खेल की गुणवत्ता और स्तर में निरंतर सुधार होगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल डायरेक्टर विकास शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी जहांगीर खान, अनफाल अंसारी, शिनम खान एवं मोहन सावले ने राशिद और सुमित्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Comments
Post a Comment