उज्जैन में कथावाचक जया किशोरी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने आज यहां बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
आज इसी कड़ी में सनातन धर्म की अलख जगाने में जुटी प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी उज्जैन आईं और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।
दर्शन के बाद बातचीत में जया किशोरी ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करना सौभाग्य की बात है।




Comments
Post a Comment