देवास में दिनदहाड़े चोरी, कार का शीशा तोड़कर पौने दो किलो चांदी से भरा बैग लेकर फरार।
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में दिनदहाड़े चोरी की एक वारदात सामने आई है। एबी रोड स्थित आनंद ज्वेलर्स के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाश चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी कश्यप नामक व्यापारी किसी काम से देवास आए थे और उन्होंने अपनी कार दुकान के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए कार का शीशा तोड़ा और अंदर रखा चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग निकले।
बताया जा रहा है कि बैग में करीब पौने दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण थे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई और घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद होने की बात सामने आई है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




Comments
Post a Comment