देवास में राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर देवास जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से जुड़े मामले में भारत का उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर राज्य सरकार से रिव्यू पिटीशन दायर करने की मांग की गई।
संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक भोपाल चौराहा से रैली के रूप में निकलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ने ज्ञापन का वाचन किया, जबकि जिला सचिव रविंद्रपाल सिंह तंवर ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष (मंडी प्रकोष्ठ) मुकेश चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री सहज सरकार सहित जिला उपाध्यक्ष दिनेश जिनवाल, धर्मेंद्र पाटीदार, दशरथ सिंह सेंधव, आशुतोष धारीवाल, दिनेश कुमावत, शिवनारायण चौधरी, सुदामा श्रीवास, महेश राठौर, दीपक राय,
ओमप्रकाश जाधव, राजेश शर्मा, दुर्गेश जाजू, कुलदीप शर्मा, जुगल पटेल, ज्योति वाडेकर, प्रिया शर्मा, चेतना चौबे, रानी पांचाल, छाया वैष्णव, अबीता जॉन, पुरुषोत्तम सिसोदिया, अभिजीत सिंह बेस,
अजय सिंह गौड़, दिनेश चौधरी, हजारीलाल चौहान, दिनेश व्यास, श्याम सिंह सेंधव, अरुण मिश्रा, धर्मवीर सिंह नरवरिया, साबिर शेख, विजय त्रिवेदी, लखन पटेल सहित अन्य सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे।





Comments
Post a Comment