देवास में गौ सेवक रक्षक संगठन का हंगामा, रोड जाम कर निगम कर्मचारियों की बर्खास्तगी की मांग...

- गौ सेवक संगठनों का नगर निगम में प्रदर्शन




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में कुछ दिनों पूर्व ट्रेंचिंग ग्राउंड पर युवतियों के साथ मारपीट व अभद्रता के मामले को लेकर गौ सेवक रक्षक संगठन ने नगर निगम पहुंचकर जमकर हंगामा किया। संगठन से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में निगम कार्यालय पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।




संगठन का आरोप है कि 24 फरवरी 2026 को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गौ माता के शवों को बेतरतीब तरीके से फेंका गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। विरोध करने पहुंचे गौ सेवकों के साथ निगम कर्मचारियों ने अभद्रता की और बाद में झूठे प्रकरण दर्ज करा दिए।




प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता उज्जैन चौराहे तक पहुंच गए और करीब 10 मिनट तक सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर दोबारा नगर निगम परिसर में ही प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया।




संगठन ने मांग की कि प्रकरण में शामिल निगम कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए और दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन