मंडी में समर्थन मूल्य को लेकर किसानों का हंगामा, गेहूं बेचने से किया इंकार



भारत सागर न्यूज/देवास। अनाज मंडी में सोमवार सुबह समर्थन मूल्य और भुगतान व्यवस्था को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों का आरोप है कि उनके गेहूं की बोली समर्थन मूल्य से कम लगाई जा रही है और कैश व आरटीजीएस से भुगतान को लेकर भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। 



इससे नाराज किसानों ने मंडी में अपना गेहूं बेचने से इनकार कर दिया। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर ही उनकी उपज खरीदी जाए। 



सुबह करीब 10 बजे से किसान खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंडी में गेहूं की बोली 2625 रुपये से कम लगाई जा रही थी, जबकि कई जगह 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक ही बोली लगी। 



सूचना मिलने पर तहसीलदार सपना शर्मा मौके पर पहुंचीं और किसानों व मंडी प्रशासन के बीच समझाइश दी। हालांकि किसान समर्थन मूल्य से कम दाम पर गेहूं बेचने को तैयार नहीं हुए और देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन