मध्य प्रदेश में होली को लेकर मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश: विवादित स्थलों पर होलिका दहन पर रोक..


भारत सागर न्यूज/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर्व के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विवादित स्थल पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी जाएगी।




मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने थानों का आत्मनिरीक्षण करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी रहे और सामाजिक सौहार्द कायम रहे।




इसके साथ ही ‘ड्राई डे’ के दौरान सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे त्योहारी माहौल में किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो। अवैध शराब बिक्री और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।




मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि त्योहार शांति, भाईचारे और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।  



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन