पुलिस थाना सोनकच्छ द्वारा राहगीर का खोया बैग लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
प्रेस नोट
• थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए एक राहगीर का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया गया है।
• थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए एक राहगीर का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर सराहनीय कार्य किया गया है।
भारत सागर न्यूज/देवास। अदिनांक 29.03.2026 को थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के दौरान भोपाल-इंदौर हाईवे रोड पर एक लावारिस बैग प्राप्त हुआ। बैग पर इंडिगो फ्लाइट का बोर्डिंग पास लगा हुआ था, जिसके आधार पर तत्काल इंडिगो ऑफिस इंदौर से संपर्क कर बैग गुम होने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। तत्पश्चात बैग धारक से मोबाइल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया।
सूचना मिलने पर बैग धारक जयंत पाठक निवासी इंदौर थाना सोनकच्छ उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि वे आइलैंड में नौकरी करते हैं तथा दिनांक 29.03.2026 को इंदौर से भोपाल जाते समय टोल टैक्स के आगे उनका बैग रास्ते में कहीं गिर गया था।
थाना परिसर में आवेदक के समक्ष बैग को खोलकर चेक किया गया, जिसमें समस्त सामग्री यथावत सुरक्षित पाई गई। इसके उपरांत बैग को विधिवत आवेदक को सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई, सतर्कता एवं ईमानदारी का उत्कृष्ट परिचय दिया गया, जो पुलिस की सकारात्मक छवि को दर्शाता है।
सराहनीय भूमिका - उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अजय सिंह गुर्जर,उपनिरीक्षक हिमांशु पाण्डेय,आरक्षक क्रमांक 738 सतेंद्र सिंह,आरक्षक 206 कुलदीप गुर्जर,आरक्षक क्रमांक 670 श्याम की सराहनीय भूमिका रही ।




Comments
Post a Comment