विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन देवास का चतुर्थ स्नेह सम्मेलन संपन्न




भारत सागर न्यूज/देवास। विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन देवास का चतुर्थ स्नेह सम्मेलन स्वास्तिक मैरेज गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.सी.सोमानी थे। विशिष्ट अतिथि लक्षमणसिंह चौहान विधि सलाहकार, पी.एन.मकवाने मुख्य परामर्शदाता वि मं पेंशनर्स एसोसिएशन इंदौर थे। 




कार्यक्रम विशेष आमंत्रित पेंशनर्स एसोसिएशन इंदौर व देवास के पदाधिकारीगण मनोज राणा सचिव, के.के.तिवारी उपाध्यक्ष, सुमनसिंह संगठन सचिव, अमरसिंह पंवार सहसचिव, सी.के.दीक्षित, एस प्रियास्वामी, आर एस चौधरी, अर्जुनसिंह सिसोदिया धार, कैलाश परमार धार, अरविंद सोनी, अनिल तिवारी रतलाम, देवीसिंह चौहान खरगोन थे। 




अतिथियों ने मां सरस्वती व मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया। अतिथियों का स्वागत देवास अध्यक्ष हुकुमसिंह सायल, सचिव सी.एस.पंवार, एम.सी.मलतारे, एस.के.हिंगे, मधुकर भंवर, मुकुट वर्मा, मोहन मोदी, इब्राहिम, रमेश जोशी, बी के स्वामी, मनोहर फड़नीस, शंकर दलवी, एस.आर. जाट, प्रेम परमार खातेगांव, इंदरसिंह सिसोदिया बागली, गणपति शर्मा कांटाफोड़, निर्भयसिंह नागर बरोठा, चंदर सिंह कुशवाह, उदयसिंह ठाकुर सोनकच्छ, जमनालाल मालवीय भौंरासा ने पुष्पमाला एवं पीला दुपट्टा पहनाकर किया। 




अतिथियों का परिचय देवास अध्यक्ष हुकुमसिंह सायल ने दिया। मुख्य अतिथि सोमानी ने समस्याओं पर चर्चा की तथा एसोसिएशन का मार्गदर्शन किया। विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन इंदौर सचिव मनोज राणा, विधि सलाहकार लक्ष्मण सिंह चौहान, संगठन सचिव सुमनसिंह तथा देवास के अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में पेंशनरों की मांगों के संबंध में प्रकाश डाला व कहा कि सभी पेंशनर्स संगठन संगठित होकर अपनी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन की रूपरेखा बनाए। 




अन्य अतिथियों द्वारा भी उपस्थित पेंशनरों को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में मुकुट वर्मा की पोती कनिष्का वर्मा द्वारा सांस्कृतिक व देवेन्द्र पंडित, अनिल नाईक , दिलीप तिलक द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर वर्ष 2026 में 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनर साथियों का इंदौर एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया।




कार्यक्रम में देवास से मोहन मोदी, पी.आर. वर्मा, एस.आर.माकोड़े, मनोहर वर्मा, महेश मोदी,  व्हाय.एस.ठाकुुर, एस.के.सेनी, कालूसिंह चौधरी, बी.एल. कुमावत,  महेन्द्र दुबे, अनिल गागुर्डे, इब्राहिम, कमल दतलेचा, श्रीमती कांति दुबे, श्रीमती रचना जोशी, सीमा गोखले, मानसिंह एरवाल, मिश्रीलाल वर्मा, सुरेश मोदी, विष्णु कारपेंटर, मदनलाल राठौर भौरासा, राजाराम नागर बरोठा, सोनकच्छ से चंदरसिंह कुशवाह, छगनलाल कुशवाह, जीवन सिंह सायल, दिनेश शर्मा, रमेश पवार बागली, गणपति शर्मा कांटाफोड ,मदनलाल वर्मा जमगोद सहित सैकड़ों की संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे। संचालन अनिल नाईक ने किया तथा आभार सी.एस.पंवार ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन