बिरलाग्राम सांस्कृतिक मंच एवं मयूर स्पोर्ट्स क्लब नागदा ने किया पुलिस प्रशासन का नागरिक अभिनंदन किया
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । रंगपंचमी गेर के सयोजक संदीप प्रभात शर्मा ने बताया कि रंगपंचमी के उपलक्ष पर बिरलाग्राम सांस्कृतिक मंच एवं मयूर स्पोर्ट्स क्लब नागदा के द्वारा निकाली गई गेर में पुलिस प्रशासन ने भरपूर सहयोग किया गया ।
पुलिस की शानदार व्यवस्था के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए बिरलाग्राम सांस्कृतिक मंच एवं मयूर स्पोर्ट्स क्लब नागदा के सभी सदस्यों ने पुलिसकर्मियो का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया तथा उन्हें स्वल्पाहार करवा करवाया गया।
स्वागत कार्यक्रम में श्रीमति उर्मिला डांगरा, मनीष गुप्ता, दिनेश भाटी, मयंक शर्मा, निर्मल जोशी, पार्षद साहिल शर्मा, नितेश ललित शर्मा, महेंद्र वाडिया, महेश वाडिया, यशेष वसिष्ठ,
सुधांशु राठौड़, अर्जुन ठाकुर, सौरभ ठाकुर, धर्मेश शेर, जयंत साहनी, सीताराम सोनी, तजिंदर हंस, सुमित साहनी, बाबू डीजे एव संदीप प्रभात शर्मा उपस्थित थे।




Comments
Post a Comment