सड़क चौड़ीकरण का विरोध रहवासी उतरे सड़कों पर विधायक कार्यालय का घेराव किया
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पीपली नाका से जेल तिराहे तक सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आज क्षेत्रिय रहवासियों ने विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा के कार्यालय का घेराव किया।
रहवासियों का कहना था कि सड़क की चौड़ाई कम की जाये।आगामी सिंहस्थ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पीपली नाका चोराहे से जेल तिराहे और पीपली नाका से गढ़कालिका मंदिर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
जिसका क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। आज फिर रहवासियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज़ लोगों ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विघायक अनिल जैन कालूखेड़ा के कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करते हुए घेराव किया।
रहवासियों का कहना था कि हम चौड़ीकरण के विरोध में नही हैं, हमारी मांग है कि सड़क की चौड़ाई कम की जाये।




Comments
Post a Comment