घोड़े पर ऑफिस पहुंचा युवक, पेट्रोल संकट की अफवाह का किया खंडन...




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच एक युवक का घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं, जिनमें पेट्रोल संकट को वजह बताया जा रहा था।




हालांकि, अब स्वयं युवक ने सामने आकर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। युवक, जो एक बैंक कर्मचारी है, ने स्पष्ट किया कि देवास में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उसने बताया कि घोड़े पर ऑफिस जाना सिर्फ एक अलग अंदाज था, न कि किसी ईंधन संकट का परिणाम। 




साथ ही उसने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उसके वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया और भ्रामक जानकारी फैलाई गई। युवक ने अपने बयान में लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी खबर या वीडियो पर विश्वास न करें।




वहीं, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने भी मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।
प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने भी लोगों को सचेत किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से बचें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा