त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, कलेक्टर ने किया सम्मान




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साह आज़ उज्जैन आयें और परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान मन्दिर समिति द्वारा उनका सम्मान किया गया।




उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज इसी कड़ी में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा उज्जैन आयें और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किये। 




उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मन्दिर समिति की और से कलेक्टर रोशन सिंह ने उनका स्वागत सत्कार किया। 




दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ और मजबूत हो ऐसी प्रार्थना बाबा महाकाल से की है ।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन