देवास में शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने किया पूजन, ठंडे भोजन का भोग लगाया
भारत सागर न्यूज/देवास। शीतला सप्तमी के अवसर पर देवास में सुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
महिलाओं ने परंपरा के अनुसार एक दिन पहले बने ठंडे भोजन (बासी भोजन) का भोग माता शीतला को अर्पित किया और अपने बच्चों की अच्छी सेहत, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय लोग बताते हैं कि इस दिन खासतौर पर महिलाएं माता शीतला के मंदिरों में पूजा करती हैं और परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साहपूर्ण माहौल रहा।




Comments
Post a Comment