सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिली नई जननी एम्बुलेंस, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा बेहतर लाभ




भारत सागर न्यूज/देवास। राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जननी एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत तीन एम्बुलेंस को रिप्लेस कर नई एम्बुलेंस भोपाल से भेजी गई हैं। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा को भी एक नवीन जननी एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। 






यह एम्बुलेंस 6 मार्च 2026 को स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंच गई है। बीएमओ डॉ. मेघा पटेल के निर्देशन में डॉ. सजीव पाटीदार (एमओ बरोठा) एवं विकासखंड स्तरीय दल द्वारा नई एम्बुलेंस का निरीक्षण एवं ऑडिट किया गया। इस दौरान बीपीएम सुषमा राठौर तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य दिलीप पाटीदार भी उपस्थित रहे। 




स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नई जननी एम्बुलेंस उपलब्ध होने से बरोठा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में काफी सुविधा मिलेगी। 




इससे प्रसव के दौरान अस्पताल तक सुरक्षित और त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन