CNG पंप कर्मचारी से मारपीट और अवैध वसूली कर शहर की शांति भंग करने वाले दो आरोपियो को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

 प्रेस नोट 




भारत सागर न्यूज/देवास।
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार शहर में अशांति फैलाने/अवैध वसूली करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 07.03.2026 को फरियादी मनीष मालवीय निवासी ढांचा भवन देवास ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मैं मधुमिलन चौराहे के पास स्थित गेल गैस सीएनजी पंप पर बतौर फिलर कार्य करता हूँ । 




06 मार्च की रात करीब 08:00 बजे टाटा मैजिक चालक सलीम निवासी रसूलपुर गैस भरवाने आया और पुरानी रंजिश व क्षेत्र में अपनी 'धौंस' जमाने के उद्देश्य से फरियादी को धमकाने लगा । आरोपी सलीम ने फरियादी से काम करने के बदले अवैध रुपयों की मांग की । 




मना करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एकमत होकर फरियादी के साथ लोहे के पाइप से जानलेवा हमला किया और जातिसूचक गालियां देते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया । फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षैत्र पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 119(1), 191(1), 191(2), 296(ए), 115(2), 351(3) BNS, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V, 3(2)Va SC/ST Act का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । 




उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । विशेष पुलिस टीम के द्वारा सीएनजी पंप पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 01. बबलु उर्फ असलम पिता अजमेरी अली उम्र 35 साल निवासी रसुलपुर देवास व 02. रफीक पिता रसीद पठान उम्र 56 साल निवासी रसुलपुर देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में देवास निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, प्र.आर.323 राहुल शर्मा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन