दिव्यम ज्नोलिया ने 10वीं में हासिल किए 93.8%, परिवार और विद्यालय का बढ़ाया मान




भारत सागर न्यूज/देवास। चापड़ा समीप ST JOHN'S HR SEC SCHOOL का छात्र  दिव्यम जनोलिया ने 10वीं कक्षा में 93.8% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।




दिव्यम के पिता हरीश जनोलिया ने बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने भी दिव्यम की सराहना करते हुए इसे उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।




दिव्यम जनोलिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को देते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। स्थानीय लोगों ने भी दिव्यम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन