नागदा में रात्रि गश्त: संदिग्ध युवक से 11 इंच का धारदार चाकू जब्त, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। रात्रि गश्त के दौरान नागदा पुलिस ने संदिग्ध युवक से धारदार फोल्डेबल चाकू (तडतडी) जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान आजाद चौक पर देर रात चेकिंग की जा रही थी।




इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई, जिनमें से एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेन्द्र सिसौदिया उर्फ राजू (23) निवासी सिरवच, हाल मुकाम भगतपुरी नागदा बताया।




तलाशी लेने पर उसके पास से 11 इंच लंबा धारदार फोल्डेबल चाकू बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 400 रुपए बताई गई। पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।




इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन