सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 13 अप्रैल से नित्य निःशुल्क योग शिविर, परशुराम जयंती पर महाआरती का आयोजन”
भारत सागर न्यूज/नागदा। भगवान भगवान परशुराम जी की जयंती के उपलक्ष्य में सर्वब्राह्मण महासभा द्वारा 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक सप्त दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर महिला मंडल एवं श्री जी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक श्री जी अस्पताल परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगर के समस्त नागरिकों, समाजजनों एवं योगप्रेमियों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योग प्रशिक्षण श्रीमती कीर्ति शर्मा एवं सुश्री प्रीति काँठेड द्वारा दिया जाएगा, वहीं कृष्णचंद्र पुरोहित एवं डॉ. अग्निवेश पांडेय का विशेष सहयोग रहेगा।
शिविर संयोजक डॉ. अनिल दुबे (अध्यक्ष, सर्व ब्राह्मण महासभा एवं डायरेक्टर, श्री जी अस्पताल) एवं श्रीमती वंदना दुबे (अध्यक्षा, महिला मंडल) ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया है।
विशेष रूप से 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
विशेष अनुरोध: शिविर में भाग लेने वाले सभी साधक अपने साथ चादर अथवा योग मैट अवश्य लेकर आएं। यह शिविर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देते हुए नगरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।




Comments
Post a Comment