जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के सहयोग से निगम कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक कर्मचारियों ने कराई जांच




भारत सागर न्यूज/देवास। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के सी.एस.आर. पहल के अंतर्गत मंगलवार को एच.सी.जी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर की विशेषज्ञ टीम द्वारा नगर निगम देवास के मुख्य कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।




शिविर में हुई जांच -

शिविर में एच.सी.जी कैंसर हॉस्पिटल की अनुभवी डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल टीम ने निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, बी.एम.आई., वजन, हिमोग्लोबिन सहित सामान्य जांच निशुल्क की गई।




विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय एवं समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। साथ ही जीवनशैली से जुड़े रोगों से बचने के लिए संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम की सलाह दी गई।




150 से अधिक ने उठाया लाभ -

स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक निगमकर्मियों एवं नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित करता रहेगा। 15 अप्रैल मंगलवार को भी निगम में पुनः शिविर आयोजित होगा।




नगर निगम प्रशासन ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एवं एच.सी.जी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान कार्यालय अधीक्षक रंजीत सिंह पंजाबी, सी.एस.ई.डी. अशोक दुबे, निगम आयुक्त निज सचिव भोला सिंह जादौन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा