यादव गवली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 16 जोड़ो का हुआ विवाह दुल्हे घोड़ी पर दुल्हन कार में हुई सवार




भारत सागर न्यूज/देवास। यादव गवली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सोमवार को संपन्न हुआ। केपी कॉलेज में 16 जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। 




देवास सहित कई आसपास के जिले के वर वधु इसमें शामिल हुए। सुबह दूल्हा दुल्हन की बनोरी निकाली गई जिसमें दुल्हे घोड़ी पर तो दुल्हन कार में सवार होकर निकली। बनोरी का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। 




कार्यक्रम स्थल केपी कॉलेज में पंडित आशीष शर्मा ने विवाह संपन्न कराया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए शीतल जल, कूलर, लस्सी की भी व्यवस्था की गई। 




पूर्व पार्षद अर्जुन यादव, पार्षद रामदयाल यादव ने बताया कि आज अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ है, जिसमें 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के वरिष्ठ, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही। 




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अभा ग्वाल महासभा सीताराम यादव, विधायक गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, पार्षद अजय तोमर, गोपाल खत्री, सोनू परमार, भुपेश ठाकुर, संजय दायमा, आशीष झाला आदि रहे। 




सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष हरजू यादव, उपाध्यक्ष रमेश यादव, नत्थू लाल यादव, शिव यादव, दिलीप यादव, संतोष यादव, अजय यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रकाश यादव, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन