ऑपरेशन साइबर के तहत बड़ी कार्रवाई: देवास पुलिस ने 1600 किमी दूर से साइबर ठगों को दबोचा




भारत सागर न्यूज/देवास। साइबर ठगों पर अब पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। देवास पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1600 किलोमीटर दूर से साइबर ठगी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 4 लाख 96 हजार रुपये से अधिक की राशि और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।




मामला उस समय सामने आया जब एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर “RTO Chalan.apk” लिंक भेजा गया। लिंक डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खाते से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने e-Zero FIR के तहत तुरंत कार्रवाई शुरू की।




थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार 1930 हेल्पलाइन से सूचना मिलते ही साइबर टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने लंबी दूरी तय कर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें गिरफ्तार किया।




पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में चल रही इस मुहिम और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के नेतृत्व में “ऑपरेशन साइबर” के तहत लगातार ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन