देवास में पुरानी रंजिश ने ली युवक की जान: देर रात गोलीबारी में 19 वर्षीय शुभम की हत्या, साथी गंभीर घायल




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में पुरानी रंजिश के चलते देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शुभम उर्फ लड्डूनाथ, निवासी भवानी सागर के रूप में हुई है। 




बताया जा रहा है कि ऋतिक सीहोते, विकास, तुषार सीहोते, विपिन बाली, संजू बाली और नगर निगम कर्मचारी के बेटे वरुण बाली सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।




हमले में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी गौतम नाथ के पैरों में दो गोलियां लगीं। घायल गौतम को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। 




जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी मृतक के घर पर हमला कर चुके हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा