नागदा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई – 2018 के स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार...
प्रेस नोट
भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा। थाना नागदा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सराहनीय सफलता प्राप्त करते हुए वर्ष 2018 के केस में स्थाई वारंटी आरोपी था गिरफ्तार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गोलू उर्फ मोहसिन पिता अनवर शाह, उम्र 25 वर्ष, जाति फकीर, निवासी नई दिल्ली, नागदा की तलाश थी, जिसके विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। मुखबिर सूचना के आधार पर थाना नागदा की टीम द्वारा त्वरित h कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना नागदा में लगभग 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह एक आदतन अपराधी है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं वैधानिक कार्यवाही की जाती है।
इस कार्रवाई में निम्न पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही —
* उप निरीक्षक योगिता उपाध्याय
* एएसआई सुनील परमार
* प्रधान आरक्षक श्रीराज परमार
* प्रधान आरक्षक राजेश चंदेल
* आरक्षक फिरोज
पुलिस द्वारा बताया गया कि आदतन अपराधियों को कानून के तहत विभिन्न प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का सामना करना पड़ता है, जैसे —
* नियमित बाउंडओवर (Bound Over) की कार्यवाही
* नियमित चेकिंग एवं निगरानी
* अन्य प्रतिबंधात्मक उपाय
नागदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।




Comments
Post a Comment