देवास में जनगणना 2027 की तैयारियों के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण

जिला जनसम्पर्क कार्यालय देवास




भारत सागर न्यूज/देवास। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 01 से 30 मई तक किया जाना है। 




इस संबंध में द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को शासकीय के.पी. कॉलेज, देवास में शुरू हुआ। प्रशिक्षण एडीएम संजीव जैन की उपस्थिति में दिया गया। 




इस दौरान डीआईओ एनआईसी मनीष खत्री, संभाग प्रभारी राजेश मौर्या सहित अन्‍य संबंधित उपस्थित थे। भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त नामित मास्टर ट्रेनर्स डॉ. सत्यम सोनी एवं जनगणना कार्य निदेशालय से सुश्री सोनिका गर्ग (जनगणना जिला प्रभारी) ने जनगणना से संबंधित चयनित फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदाय किया।  




प्रशिक्षण सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया गया। जनगणना के बारे में परिचय और पर्यवेक्षकों, प्रगणकों के प्रशिक्षण की विधि एवं उनकी भूमिका तथा कर्तव्य, 




कानूनी पहलू, जनगणना की नींव का निर्माण, जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाएं और परिभाषाएं, एचएलबी सीमाओं का ग्राउंड ट्रूथिंग तंत्र और लेआउट मैप एवं अन्य जानकारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा