देवास ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में खुलासा: पैसों के विवाद में राहुल नाथ की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास (खातेगांव)। देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। 




मृतक राहुल नाथ की हत्या पैसे के लेनदेन को लेकर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने संदलपुर निवासी चिन्मय तिवारी और जितेंद्र तवर को गिरफ्तार कर लिया है।




बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को बाइक से कच्चे रास्ते से ले जाकर हाईवे-47 ब्रिज के पास फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना लगे। 




लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।




एडिशनल एसपी ग्रामीण सौम्या जैन ने खातेगांव थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा किया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन