दूध के दाम बढ़ाना अनुचित, प्रशासन ,सरकार करे हस्तक्षेप: कांग्रेस, इंदौर में 3 रुपए देवास में 4 रुपए क्यों

भारत सागर न्यूज/देवास। दूध के दाम बढ़ाकर 64 रुपए प्रति लीटर किए जाने के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।




शहर में दूध के दामों में अचानक 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी किये जाने पर कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने इस फैसले को अनुचित बताते हुए कहा कि व्यापारी और संगठन समय का फायदा उठाकर महंगाई बढ़ा रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान हो रही है।




वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायल-ईरान और अमेरिका जैसे देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कुछ असर जरूर पड़ता है, लेकिन इसका फायदा उठाकर स्थानीय स्तर पर रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाना गलत है।




पहले ही केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं बिजली कंपनियों ने भी दरों में वृद्धि की है। इसके अलावा किराना सामग्री के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। ऐसे में दूध के दाम बढ़ाना आम लोगों के लिए और मुश्किलें बढ़ाने वाला कदम है।
इंदौर में दूध के दाम  तीन रुपए बढ़ये गए तो देवास में चार रुपए लीटर क्यों  बढ़ाए गए । अब दूध 64 रुपए प्रति लीटर होने से चाय, घी, पनीर, मावा और अन्य डेयरी उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे, जिससे महंगाई का असर हर घर तक पहुंचेगा। जिला कलेक्टर एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग  है कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें।साथ ही सरकार को व्यापारियों और दुग्ध संघ के सदस्यों की बैठक बुलाकर बढ़े हुए दामों को कम करवाना चाहिए, या स्थगित किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
 दुग्ध संघ से भी अपील की है कि वह बढ़े हुए दूध के दामों को वापस ले और जनता को राहत प्रदान करे।  संकट की इस घड़ी में सभी को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए, न कि महंगाई बढ़ाकर लोगों पर बोझ डालना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा