वरिष्ठ नागरिक संस्था ने मनाया 30 वां स्थापना दिवस, 75 वर्ष की आयु वाले वरिष्ठो का किया सम्मान



भारत सागर न्यूज/देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा 30 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही वार्षिक साधारण सभा का आयोजन भी किया गया। समारोह में लगभग 200 से अधिक संस्था सदस्यों ने हिस्सा लिया। 




कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संस्था पदाधिकारियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संस्था अध्यक्ष ओपी पाराशर एवं पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत व सम्मान मोती माला पहनाकर दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर ऋतुराज सिंह, विशेष अतिथि मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर भारत रावत, 




महाप्रबंधक बैंक नोट प्रेस केदारनाथ महापात्न, सामाजिक न्याय विभाग की अधिकारी श्रीमती संगीता यादव, डायरेक्टर विद्यांचल अकेडमी देवास दिनेश गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंह ने वरिष्ठ नागरिक संस्था के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात कि मैं इस आयोजन का हिस्सा बना, जिसमें जिले के सम्माननीय वरिष्ठ नागरिक सदस्य हैं, जिन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यों से समाज के नागरिकों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयासों से संस्था में बहुत खुशनुमा माहौल बना हुआ है। उन्होंने सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह शुभकामना व्यक्त की कि उनका जीवन स्वस्थ और प्रसन्नतापूर्ण रहे। 




उन्होंने बताया कि आगामी समय में संपूर्ण जिले में नागरिकों के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक संस्था से जुड़कर संस्था को सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा संस्था के लिए हमेशा तत्पर है। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर भारत रावत ने सभी को सलाह दी कि आवश्यकता से अधिक और आवश्यकता कम से उपचार से बचें। उन्होंने स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए कुछ नुस्कों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि सभी को प्रतिदिन दो किलोमीटर पैदल चलना चाहिए एवं नियमित व्यायाम करना चाहिए, जिससे बीपी, शुगर, हृदय संबंधी रोगों आदि से बचा जा सके। 





संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने अपने उद्बोधन में बताया गया कि संस्था की स्थापना 08 अप्रैल 1997 में डॉ. एम. व्ही भाले एवं डॉ. डी.पी. श्रीवास्तव ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की थी जो कि आज तक निरंतर गतिमान है। इस कार्य हेतु संस्था द्वारा प्रत्येक क्षेत्र के वरिष्ठजनों को सदस्य बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि संस्था ने देवास में ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर पर भी अपने कार्यों से अमिट पहचान बनाई है। श्री पाराशर ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए कहा कि जल ही जीवन है। संस्था जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की जागरूकता के प्रति भी समर्पित है। यह अभियान अब राष्ट्रीय स्तर पर भी जल गंगा संवर्धन के रूप में चल रहा है, इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के रूप में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता एवं गंभीरता से शुरू किया है। जिसे जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के द्वारा पूरे जिले में जल गंगा मिशन का कार्य पुरजोर तरीके से किया जा रहा है कलेक्टर सर का कहना है कि जल है तो कल है। हमें जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक रहना है। जिला प्रशासन ने भी तत्काल प्रभाव से संपूर्ण जिले में नलकूप, बोरिंग, खनन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा संस्था के के.सी. नागर को फीजियोथेरेपी सेन्टर में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान पत्न देकर सम्मानित किया, साथ ही अन्य 75 वर्षीय सदस्य मीना वनमाली पटवर्धन, नरेन्द्र कुमार नवगोली, प्रकाश मनोहर बागदरे, श्रीमती प्रसूनलता कानूनगो, दीपक कुमार खडीकर, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सतीशचन्द्र निगम, विपीन कुमार जैन, सय्यद लियाकत अली, प्रकाश नरहरि कोरडे, गिरजाशंकर मोतीलाल मालवीया, लक्ष्मीकांत पुराणिक आदि को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था में चल रहे फीजियोथेरेपी सेन्टर की भी सराहना की। इस अवसर पर श्रवण कुमार कानूनगो, विपिन कुमार कुमावत, हिमांशु कुमार ढाली, बंशीधर चावड़ा, गंगासिंह सोलंकी, शीलनाथ आरस, मनोहर डी. सिन्हा, एस. के. शाह, सुश्री वीणा भार्गव संचालक गण के साथ श्रीमती शोभा नाईक, पुष्पलता सोनगरा, रश्मि पांडेकर, मीना जाधव, वालम्बे, बी. के. जोशी, अनिल नाइक, देवेन्द्र पंडित, एस.एन. सोनी, श्रीमती मोदी, दिलीप उपाध्याय, एस.एन.वर्मा, बी.के.ताकोने, एस.एम. लाम्बोरे, गेरूलाल व्यास, व्ही.पी. गुप्ता सहित अन्य सभी सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय एवं आभार गंगासिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन