उज्जैन में शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन: 4 तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की शराब और 2 लग्जरी कार जब्त




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पुलिस ने शराब माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए चार युवकों को गिरफतार किया है। जो लग्जरी कारों से शराब की तस्करी कर रहे थे। इनके पास से लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब और दो लग्जरी कार जब्त की गई है। 





उज्जैन जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नानाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 44 पेटी अंग्रेजी शराब, दो लग्जरी वाहन और फर्जी नंबर प्लेट जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 




कुल जप्ती की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है पहली कार्रवाई इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास की गई, जहां पुलिस ने एक कार से 23 पेटी शराब और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। 





वहीं दूसरी कार्रवाई शनि मंदिर ब्रिज के नीचे इंदौर रोड पर की गई, यहां से स्कॉर्पियो वाहन से 21 पेटी शराब जब्त की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंदौर से अवैध शराब लाकर उज्जैन और गुजरात में ऊंचे दामों पर बेचते थे। 




थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गये सभी युवक उज्जैन के रहने वाले हैं। इनके पास से शराब के अलावा 45 लाख रुपए की दो लग्जरी कार भी जब्त की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन