पीएचई से सुरेन्द्र राठौर हुये रिटायर 40 सालों तक रहें केशियर लाखों रुपए जल कर वसूला
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । नगर निगम के पीएचीई विभाग में कार्यरत केशियर सुरेन्द्र राठौर नौकरी से सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर विभाग की और से उन्हें आत्मीय बिदाई दी गई।
नगर निगम के पीएचई विभाग में कार्यरत केशियर सुरेन्द्र सिंह राठौर चालीस सालों तक नगर निगम को सेवाएं देने के बाद रिटायर हो गये।
इस मौके पर नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर निगम और पीएचई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुरेंद्र राठौर को सम्मान पूर्वक बिदाई दी गई। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
बता दें कि सुरेंद्र राठौर चालीस सालों तक पीएचई विभाग में केशियर के पद पर कार्यरत रहे। इस दौरान उन्होंने जनता से लाखों रुपए जल कर के रूप वसूल कर नगर निगम के खजाने में जमा कराये।
सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए सुरेन्द्र राठौर ने बताया कि उन्हें पूरे कार्यकाल में एक भी सजा नहीं मिली जिसके चलते नो क्लेम नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ हूं।






Comments
Post a Comment