अ.भा.सफाई मजदूर कांग्रेस ने निगम कमिश्नर को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा




भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने सफाई कर्मचारियों की 06 सूत्रीय वाजिब मांगों के निराकरण हेतु शहर अध्यक्ष विकास सांगते के नेतृत्व में निगम कमिश्नर दलीपसिंह से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। 




ज्ञापन में मांग की गई कि पांच तारीख के पूर्व समस्त कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। पूर्व में कुछ कारण वर्ष सफाई कर्मचारीयों को बंद किया गया था उन्हे पुनः सफाई के कार्य पर लिया जाए। हमारे कुछ कर्मचारी सेकण्डरी, हायसेकण्डरी एवं ग्रेज्युएट भी उन्हे योग्यतानुसार कार्य दिया जाए। 




प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रति कर्मचारियों को अग्रिम गेहुँ लोन राशि दी जावे। विगत कुछ माह पूर्व सफाई कर्मचारियों का जो वेतन काटा गया था वह दिया जावे। स्थाई व विनियमित कर्मचारियो कि एरियर राशि का भी भुगतान किया जावे जिससे कि उन्हे आर्थिक मदद मिल सके। 




इस अवसर पर संजय सांगते , कमल नरवले, संजय परखे,  लक्ष्मण खरे, संजय गिलोर , संतोष सांगते,नितेश सांगते ,रोहित फतरोड, सुमित सांगते ,विकाश सांगते, विजय सिंह सांगते, 




अनिल डागर ,चंचल सांगते ,ललित भाटी ,सचिन सांगते ,विजय आदिवाल, रामू गोसर, विजय सांगते, महेश बिरगडे, कमलेश रांगवे, रितेश सांगते, शुभम डुमाने, धीरज खत्री, विनोद सांगते आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन