नागदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 60 घंटे के भीतर किया बड़ी चोरी का खुलासा, 2 किलो 39 ग्राम चांदी के गहनों को किया बरामद...



भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एवं एसपी देहात सीसी थाना नागदा प्रभारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना नागदा पुलिस टीम ने चोरी की एक गंभीर प्रखंड में महत्वपूर्ण सफलता हासिल किया नागदा सीएस गौतम अहिरवार ने आज थाना नागदा में प्रेस वार्ता कर बताया आवेदक प्रकाश चंद सोनी पिता रामनिवास सोनी निवासी नागदा द्वारा नागदा 



अभी अपनी सोने चांदी की दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर करीबन 2 किलो चांदी कीमत करीबन 4 लाख 60000 रुपए के जेवराज चुराने की रिपोर्ट न थाना नागदा को दर्ज कराई थी जिसका अपराधिक क्रमांक 138 /2026 धारा 331(4)305(A) बी एन एस का प्रकरण दर्ज किया गया था विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण नक्शा मौका तैयार कर आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई तथा शहर की विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुट के कंगाल गए साइबर टीम की भी सहायता से तकनीकी साक्ष इकट्ठे किए गए और आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए। 



प्राप्त साक्ष के एवं सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा थाना सिमरोल जिला इंदौर क्षेत्र में ताबिश देकर आरोपी सुरेश पिता कैलाश राठौड़ निवासी दातोद महू जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया  आरोपी को गिरफ्तारी  कर पूरा सांचा तैयार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने चोरी किया गया माल इंदौर के सर्राफा व्यापारी के पास रखा है ।



आरोपी के कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मनीष पिता गट्टा लाल निवासी कमाठीपुरा इंदौर के दुकान पर पहुंचकर सगंता से पूछताछ की और इंदौर सराफा व्यापारी के पास से चोरी किए गए करीब 2 किलो 39 ग्राम चांदी के जेवरात कीमत करीब चार लाख ₹60000 को बरामद कर लिया गया और सर्राफा व्यापारी को भी आरोपी बनाया गया और आरोपी से पूछताछ एवं अन्य कार्रवाई हेतु न्यायालय से तीन दिवस का पुलिस रिमांड भी नागदा पुलिस ने प्राप्त किया जो की 6 अप्रैल 2026 तक रहेगा और पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन लोगों की रही अहम भूमिका -

इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अमृतपाल गवरी थाना प्रभारी नागदा उप निरीक्षक योग्यता उपाध्याय उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान एएसआई प्रभुलाल मुनिया, प्रधान आरक्षक विनोद माली प्रधान दीनदयाल धनकर नागदा थाना एवं प्रधान प्रेम सभरवाल राजपाल साइबर शाखा उज्जैन एवं शाहरुख खान राजू प्रजापत तथा पुलिस थाना नागदा की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा