बोरवेल में फंसा मासूम, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; 75 फीट पर लोकेट हुआ बच्चा

- भागीरथ को बचाने के लिए चार टीमें रेस्क्यू चलाए हुए हैं जिनमें इंदौर उज्जैन एसडीआरएफ की टीम शामिल है।
- इसके साथ ही हरदा से स्पेशलिस्ट टीम को बुलाया गया है जो की बोरवेल में गिरने वाले बच्चों को बाहर निकालने के लिए मानी जाती है। 
- भोपाल से एनडीआरएफ की टीम भी अपना कार्य सुबह 5:00 बजे शुरू कर चुकी है।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ।
उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील अंतर्गत ग्राम झालरिया में 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरने के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार रात करीब 8–9 बजे हुए इस हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू एजेंसियां पूरी ताकत के साथ बच्चे को सकुशल बाहर निकालने में जुटी हैं।




एसपी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 9 बजे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्चा अपने परिजनों के साथ क्षेत्र में भेड़ चराने आया था, इसी दौरान खेलते-खेलते खुले बोरवेल में झांकने के दौरान वह अंदर गिर गया।




एसपी के अनुसार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा बच्चे को करीब 75 फीट गहराई पर लोकेट किया गया है। बोरवेल के अंदर कैमरा और विशेष उपकरण डाले गए हैं, जिनकी मदद से बच्चे की लगातार निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।




रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए मौके पर 5 पोकलेन और जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। समानांतर रूप से बोरवेल के पास गड्ढा खोदकर टनल बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि वैकल्पिक रास्ते से बच्चे तक पहुंचा जा सके।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल और विभिन्न एजेंसियों की टीमें तैनात हैं और पूरे क्षेत्र को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और रेस्क्यू कार्य में बाधा न बनें, ताकि मशीनों और उपकरणों का आवागमन सुचारू बना रहे। गौरतलब है कि बच्चा भागीरथ (3) पिता प्रवीण देवासी, निवासी गुड़ानला (जिला पाली, राजस्थान) है, जो अपने परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में रुका हुआ था। फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस जल्द से जल्द बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने पर है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन