देवास में शिक्षक संयुक्त मोर्चा का आंदोलन: 8 अप्रैल को धरना-रैली और ज्ञापन
भारत सागर न्यूज/देवास। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, मध्य प्रदेश के आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 8 अप्रैल को जिला स्तर पर धरना, रैली और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस संबंध में 6 अप्रैल 2026 को देवास स्थित मल्हार स्मृति मंदिर में संयुक्त मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर के शिक्षक संगठनों ने अभूतपूर्व एकता दिखाते हुए संयुक्त रूप से आंदोलन करने का निर्णय लिया है।
मोर्चा के प्रतिनिधियों के अनुसार आंदोलन की मुख्य मांगें नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करना और टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की वर्तमान व्यवस्था का विरोध करना है, जिसे शिक्षकों ने अव्यावहारिक बताया है।
त्रिस्तरीय आंदोलन कार्यक्रम:
8 अप्रैल: जिला स्तर पर धरना, रैली और कलेक्टर को ज्ञापन,,
11 अप्रैल: ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम,,,
18 अप्रैल: भोपाल में महाधरना और व्यापक आंदोलन,,
8 अप्रैल को शाम 4 बजे बीएड कॉलेज परिसर में शिक्षक एकत्रित होंगे। इसके बाद रैली निकालकर शाम 4 से 5 बजे के बीच जिलाधीश को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने सभी शिक्षक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो शिक्षक सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।




Comments
Post a Comment