होनहार छात्र निकुंज अग्रवाल ने 93% अंक हासिल कर बढ़ाया शहर का मान




भारत सागर न्यूज/देवास। बद्रीधाम नगर निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल के पोते एवं सौरभ अग्रवाल के पुत्र निकुंज अग्रवाल ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93% अंक प्राप्त किए हैं। 




निकुंज, विंध्याचल एकेडमी रामनगर देवास के मेधावी छात्र हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उत्कृष्ट सफलता हासिल कर परिवार और शहर दोनों का नाम रोशन किया है। 




उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं इष्टजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन