ऑनलाइन फूड ऑर्डर में कॉकरोच मिलने से हड़कंप, देवास में ग्राहक और दुकान संचालक के बीच विवाद




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास शहर के अलंकार मार्केट क्षेत्र में एक फूड ऑर्डर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक कस्टमर ने जोमैटो के जरिए साईं पूजा नाम की दुकान से कॉफी और सैंडविच ऑर्डर किया था। आरोप है कि ऑर्डर किए गए खाने में कॉकरोच निकला, जिसके बाद कस्टमर और दुकान संचालक के बीच जमकर बहस हो गई।




कस्टमर का कहना है कि खाने के बाद उसके भाई की तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं, जिसके चलते उसे एमजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। कस्टमर ने साफ कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




वहीं, दुकान मालिक ने अपनी सफाई में कहा कि उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई है और इस मामले में शिकायत जोमैटो कंपनी से की जानी चाहिए।




विवाद बढ़ने पर कस्टमर ने पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। कस्टमर ने मामले में औपचारिक शिकायत करने की बात कही है। फिलहाल, इस पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह देखना बाकी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन