देवास में जल गंगा संवर्धन अभियान: बावड़ी सफाई, रैली और जागरूकता से दिया जल संरक्षण का संदेश
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के शीलनाथ धूनी, मल्हार वार्ड क्रमांक 42 में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सफाई, निरीक्षण और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि घुमन्तु अर्द्ध घुमन्तु परियोजना के अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव (भोपाल) ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद उनका स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में बदलाव के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें समस्या का हिस्सा नहीं, बल्कि समाधान का हिस्सा बनना चाहिए। साथ ही जल संरक्षण के महत्व को भी समझाया।
कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष हेमंत देवड़ा ने जल मंदिर का अवलोकन करवाया। इसके बाद बावड़ी का निरीक्षण किया गया और सफाई अभियान चलाया गया।
परामर्शदाता सचिन पंचोली ने सभी उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को पानी बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नवांकुर संस्था के धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जल को प्रदूषित होने से बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखें।
इस कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अर्जुन चौधरी, नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मौजूद रहे। नगर निगम देवास की सहयोगी संस्था “टीम फीडबैक फाउंडेशन” से टीम हेड प्रमोद पाठक, टीम लीडर सोहेल पटेल, सुपरवाइजर परवेज पटेल और IEC टीम के सदस्य शामिल हुए।
जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक डॉ. सुप्रती यादव, विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी भी उपस्थित रहीं।
नव अंकुर संस्था से धर्मेंद्र सिंह राजपूत, दिलीप सिंह, नीलम चौहान मैडम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा नगर समिति से विमल नागर, कमल सिंह, सुतारखेड़ा से श्याम जी और अन्य समिति सदस्य, परामर्शदाता एवं जिला कार्यालय का स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुआ।





Comments
Post a Comment