लक्की सांगते वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवप्रकाश शुक्ला एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ ममता भारद्वाज के निर्देशन में वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश शर्मा पत्रकार की सहमति से कपिल सोनी वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने लक्की सांगते को प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालेंटियर् भाजपा गौ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। 



गौ प्रकोष्ठ का उद्देश्य गौ माता की सेवा संरक्षण एवं संवर्धन करना है। साथ ही गौवंश आधारित भारतीय संस्कृति गोपालन, गौशालाओं के संवर्धन और सनातन धर्म के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना, संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। 



संगठन का संकल्प है भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करना, गौ सेवा एवं सनातन धर्म को आगे बढ़ाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्ति की है कि लक्की सांगते संगठन को गांव-गांव तक पहुंचने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लक्की सांगते वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर इष्ट मित्रों एवं स्नेहीजनों ने बधाई दी। 



सांगते ने बताया कि गौरक्षा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। युवा पीढ़ी का जज़्बा ही है जो इस परंपरा को जीवित रखेगा। गौरक्षा सिर्फ एक कर्तव्य नहीं, बल्कि यह हमारे समाज की नैतिक और आध्यात्मिक ताकत है। सभी अपने कर्मठ प्रयासों से गौरक्षा की इस भावना को और मजबूत बनाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इसे गर्व से आगे बढ़ा सकें। आपका जोश और समर्पण ही बदलाव लाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन