कथा पंडाल में गूंजा “नंद के आनंद भयो”, मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

- श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़



भारत सागर न्यूज/देवास।
नागेश्वर महादेव मंदिर महिला मंडल द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव इन दिनों भक्ति और उल्लास के माहौल में जारी है। यह धार्मिक आयोजन नागेश्वर महादेव मंदिर, लवकुश हॉस्पिटल के पास 4 अप्रैल तक संचालित हो रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। 




महोत्सव के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में झूम उठा। 






श्रद्धालुओं ने “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों पर तालियां बजाकर उत्सव मनाया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और बाल गोपाल के रूप में श्रीकृष्ण का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कथा व्यास प्रसून महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। 




उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा के माध्यम से भक्तों को सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनकी मधुर वाणी और संगीतमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा के अंतर्गत 3 अप्रैल को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्सव मनेगा। 




महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास प्रसून महाराज (कश्मीरी पंडित) द्वारा किया जा रहा है, जिनकी वाणी से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। महोत्सव का समापन 4 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे कथा विश्राम के पश्चात प्रसादी वितरण के साथ होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा